Advertisement
वार्ड नंबर 24 में एक ही दिन में तीन विकास कार्यों की शुरुआत, वार्डवासियों ने जसबीर सिंह बंटी को दिया आशीर्वाद

इस अवसर पर गांव अटावा में मनोहर सिंह ने नारियल तोड़कर नई मकान नंबर प्लेट लगाने के कार्य की शुरुआत की। वहीं सेक्टर 42 में नरेश पुरी जी ने नारियल तोड़कर पार्कों के आसपास पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का शुभारंभ किया।
इस दौरान वार्ड की महिलाओं, बुजुर्गों एवं स्थानीय निवासियों ने जसबीर सिंह बंटी के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। वार्डवासियों ने कहा कि लगातार किए जा रहे विकास कार्यों से वार्ड की सुंदरता, साफ-सफाई और सुविधाओं में सुधार हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी तरह वार्ड में विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
*जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि वार्ड के प्रत्येक क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता रही है और जनता के सहयोग एवं आशीर्वाद से वार्ड को और बेहतर बनाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।*
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


