Three-day workshop started-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेकेके में फैशन एवं पोट्रेट फोटोग्राफी पर तीन दिवसीय वर्कशॉप की हुई शुरूआत

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 जुलाई 2019 6:41 PM (IST)
जेकेके में फैशन एवं पोट्रेट फोटोग्राफी पर तीन दिवसीय वर्कशॉप की हुई शुरूआत
जयपुर। जवाहर कला केंद्र (जेकेके) के कृष्णायन में फैशन एवं पोट्रेट फोटोग्राफी पर तीन दिवसीय एडवांस वर्कशॉप की शुरूआत हुई। मुम्बई स्कूल ऑफ फोटोग्राफी के सेलिब्रिटी फोटोग्राफर, शिरिष आर. कर्राले द्वारा इस वर्कशॉप में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह वर्कशॉप जेकेके द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर के सहयोग से आयोजित की जा रही है। वर्कशॉप के आरम्भ में जेकेके के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) फुरकान खान द्वारा शिरिष आर. कर्राले का स्वागत किया गया। परिचयात्मक सत्र के साथ इस वर्कशॉप की शुरूआत हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने कर्राले के साथ संवाद किया और फोटोग्राफी में अपनी रूचि के बारे में बात करते हुए सवाल-जवाब किए। कर्राले ने स्टूडेंट्स के समक्ष प्रजेंटेशन दिया, जिसमें उनके द्वारा की गई यात्राओं एवं मुम्बई में किये गये कॉमर्शियल वर्क के बारे में बताया गया। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने बताया कि प्रतिभागियों को चार समूहों में विभाजित किया गया है और कल इन्हें प्रेक्टिकल असाइनमेंट दिए जाएंगे। वर्कशॉप के तहत इन्हें रिफलेक्शंस, शैडोज, इनडोर एवं आउटडोर तकनीकों के उपयोग के साथ-साथ फैशन एवं पोट्रेट फोटोग्राफी के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रतिभागियों द्वारा किए गए कार्यों को वर्कशॉप के अंतिम दिन प्रदर्शित भी किया जाएगा। यह वर्कशॉप फोटोग्राफी के माध्यम से सामाजिक संदेश देने पर केंद्रित रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement