three day 29th Saint Janmotsav concludes with great joy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन दिवसीय 29वां संत जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 जून 2017 2:24 PM (IST)
तीन दिवसीय 29वां संत जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
फैजाबाद । तीन दिवसीय 29वाँ संत जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मध्य प्रदेश सतना से पधारे सांई किशोर लाल, लखनऊ से पधारे फकीर सांई हरीश लाल, पश्चिम बंगाल कोलकाता से पधारे सांई कपिल राम का भव्य स्वागत संत सतरामदास दरबार के सांई महेशराम, निहाल सांई व सनी सांई ने किया। यह जानकारी सिन्धी समाज के प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने दिया। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय वार्षिक संत जन्मोत्सव में लखनऊ के जसवन्त राजू, भगत नामदेव, मध्य प्रदेश डबरा के सागर विशाल म्युजिकल ग्रुप व फैजाबाद के नवल राम, कपिल हासानी ने भक्ति गीतों को प्रस्तुत कर समा बांधी। ओमी ने बताया कि इस मौके पर केक काटकर संत जन्मोत्सव की एक दूसरे को बधाई दी। रामनगर कालोनी में आयोजित संत सतरामदास दरबार में तीन दिवसीय संत जन्मोत्सव के समापन पर सांई महेश राम ने कहा कि संतों को याद करने से ही दुःख दूर होते हैं। संत न छोटा होता है, न बड़ा होता है। सतसंग न छोटा होता है न बड़ा होता है। संत और सतसंग के दर्शन से हम निहाल हो जाते हैं। संतों ने इस दुनिया को हमेशा एकता व अहिंसा का रास्ता बताया है। एक दूसरे का सम्मान करो व छोटे-बड़े का सम्मान करो ताकि भाईचारा बना रहे। संतों ने यही उपदेश दिया है कि किसी की निन्दा न करो और किसी के लिये भी बुरा मत सोचो। उन्होंने कहा कि यदि तुम किसी की कहीं पर बुराई करते हो तो यह मान लो कि तुम्हारी भी कहीं पर कोई बुराई कर रहा है। बुराई और निन्दा से दूर रहो। सभी का सम्मान करो। सभी को गले लगाकर प्यार दो। उन्होंने कहा कि तुम अपनी उम्र के किसी छोटे व्यक्ति को यदि एक बार सम्मान दोगे तो यह निश्चित है कि वह हमेशा आपका सम्मान करता रहेगा। प्रवक्ता ने बताया कि तीन दिवसीय तीन दिवसीय संत जन्मोत्सव का समापन अखण्ड पाठ साहब का भोग व पल्लव (अरदास) की गयी। समापन के मौके पर सभी ने एक दूसरे को सफल संत जन्मोत्सव के लिये एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलायें व बच्चे उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement