Advertisement
यूपी के अमरोहा में गंगा में डूबे एक ही परिवार के तीन सगे भाई

परिजनों के अनुसार, काफी देर तक जब तीनों भाई गंगा से बाहर नहीं आए तो चिंता बढ़ने लगी। पहले खुद ही आसपास ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन जब पता नहीं चला, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया, लेकिन देर रात तक किसी का पता नहीं चला।
इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। बच्चों की मां शशिबाला का रो-रोकर बुरा हाल है।
शशिबाला ने कहा, "मेरे तीनों बेटे एक साथ चले गए, हम सबके सपने, हमारा सहारा। कुछ नहीं बचा अब।"
फिलहाल, एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से सर्च अभियान में जुटी है। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सघन तलाश अभियान शुरू किया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अमरोहा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


