Three arrested with indigenous bag-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देशी कट्टे के साथ तीन गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 10:38 PM (IST)
देशी कट्टे के साथ तीन गिरफ्तार
चूरू। जिले के तारानगर पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बडी कार्यवाही को अंजाम देते हुए तीन शातिर बदमाशों को 3 देशी कट्टे व 14 जिन्दा कारतुस सहित गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी किसी बडी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन अपने मकसद में कामयाब होने से पहले ही इन्हे सात्यूं गांव के ग्रामीणों की सहायता से उस वक्त दबोच लिया जबकि बिना नम्बरों की बोलेरो गाड़ी में हथियारों से लैस होकर गांव में खुलेआम घूम रहे थे। तारानगर पुलिस ने बताया की नाकाबन्दी के दौरान सूचना मिली कि गांव सात्यूं में कुछ लोग बिना नम्बरों की बोलेरो गाडी में सवार होकर हथियार सहित घूम रहे हैं, सूचना पाकर पुलिस मौके के लिए रवाना हुई और 3 आरोपियों को पीछा कर दबोच लिया, जिनके कब्जे से 3 देशी कट्टे व 14 जिन्दा कारतुस बरामद हुए। बहरहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनसे पुछताछ कर रही है। आरोपी सतवीर धाणक, नरसी उर्फ रविंद मेघवाल निवासीगण मिठडी पट्टा ददरेवा, राजगढ और अजीत स्वामी निवासी घणाऊ, सिद्धमुख पर किए आम्र्स एक्ट के तहत अलग-अगल मामले दर्ज।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement