three arrested in misbehavior matter in noida-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मसाज सेंटर में ठुकराया जिस्मफरोशी का ऑफर तो की बदसलूकी, तीन गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 17 मई 2017 6:46 PM (IST)
मसाज सेंटर में ठुकराया जिस्मफरोशी का ऑफर तो की बदसलूकी, तीन गिरफ्तार
नोएडा। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 18 में स्पा मसाज सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का कारोबार चल रहा है। पुलिस को इस मामले की जानकारी तब हुई जब मुंबई के एक फिल्ममेकर स्पा सेंटर मसाज कराने पहुंचे। लेकिन मसाज कराने के दौरान उससे यौन संबंध बनाने का दबाव बनाकर पांच हजार रुपये अतिरिक्त मांगे गए। इससे मना करने व अपने एडवांस जमा रुपये वापस मांगने पर उन्हें स्पा सेंटर के संचालक ने बदसलूकी कर बाहर निकाल दिया। पीड़ित की शिकायत पर नोएडा के सेक्टर 20 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई के रहने वाले फिल्म मेकर कुमार प्रसून किसी काम से नोएडा आए थे। इस दौरान वह काफी थक गए थे। सोमवार को उन्होंने मसाज के लिए एक वेबसाइट के जरिए मसाज सेंटर के संबंध में पता किया। इसके कुछ देर बाद सेक्टर 18 के मूनशाइन स्पा सेंटर से उनके पास फोन पहुंचा और फिर वह मसाज के लिए स्पा सेंटर पहुंचे। वहां उन्हें मसाज के कुछ पैकेज के संबंध में जानकारी दी गई। ढाई हजार रुपये के पैक में मसाज कराने के लिए वह तैयार हुए और दो हजार रुपये एडवांस में जमा कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद वह स्पा सेंटर के एक कमरे में गए, जहां दो महिलाकर्मी पहुंची। और स्पा सेंटर की महिलाकर्मी यौन संबंध बनाने की बात कहकर पांच हजार रुपये मांगने लगी। आरोप है कि एडिशनल सर्विस न लेने व अतिरिक्त पैसे देने से इनकार करने पर उनके ऊपर दबाव बनाया गया। इनकार करने पर महिलाकर्मी बिना मसाज किए ही चली गई। आरोप है कि एडवांस के रुपये वापस मांगने पर बदसलूकी कर उन्हें बाहर निकाल दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement