Three accused arrested for embezzling Rs 18 lakh through fake marriage-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फर्जी शादी करा 18 लाख हड़पने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 सितम्बर 2023 7:21 PM (IST)
फर्जी शादी करा 18 लाख हड़पने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
जालोर। थाना रामसीन पुलिस ने आपराधिक षडयंत्र रचकर फर्जी शादी करवा 18 लाख रूपए हड़पने के मामले में आरोपी कृष्ण पुरोहित उर्फ कृष्ण राम पुत्र भूपाजी निवासी धानोल, आसू खान पुत्र गाजी खान निवासी दहीपुर थाना रानीवाड़ा जिला सांचौर और रज्जाक खान पुत्र कालू खान निवासी सेरणा थाना रामसीन जिला जालौर को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। एसपी मोनिका सेन बताया कि घटना जिले में रामसीन थाना के मोदरा गांव की है। आरोपी रज्जाक खान व आसू खान ने गांव के एक व्यक्ति को आरोपी कृष्ण पुरोहित से मिलाया। जिसने 18 लाख रुपए लेकर अपनी भांजी की शादी कराई। अगले ही दिन दुल्हन काम बता मायके चली गई और फिर कभी वापस नही आई। 1 फरवरी को पीड़ित ने घटना के संबंध में थाना रामसीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल व सीओ हिम्मत चारण के सुपरविजन एवं एसएचओ सरोज बैरवा के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा फर्जी शादी करवा रुपए एवं गहने हड़पने वाले गिरोह के सदस्य आरोपी कृष्ण पुरोहित उर्फ कृष्ण राम, आसू खान और रज्जाक खान को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से हड़पी गई रकम की बरामदगी और फर्जी दुल्हन के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement