लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद
मौर्य ने विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण
करायी। प्रदेश प्रवक्ता डॉ चन्द्रमोहन ने बताया कि लालजी शुक्ला पूर्व आईजी उप्र, विनोद तिवारी पीलीभीत (पूर्व
राज्यमंत्री), अवनीन्द्र
नाथ उर्फ महंथ दुबे पूर्व विधायक सिसवा महराजगंज, राकेश सिंह पूर्व सदस्य विधान परिषद
सीतापुर, लल्ला
भैया पूर्व विधायक कर्नेलगंज गोण्डा, ममता सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख
कर्नेलगंज गोण्डा, वृन्दावन
चन्द्रकांत पाण्डेय राष्ट्रीय सचिव समाजवादी व्यापार सभा बस्ती, श्रीमती नलिनी शुक्ला राष्ट्रीय
महासचिव समाजवादी महिला सभा, मोहन
अग्रवाल पूर्व प्रत्याशी फर्रूखाबाद, महावीर सिंह राजपूत पूर्व प्रत्याशी
बसपा फर्रूखाबाद, संजीव
मिश्रा पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस फर्रूखाबाद, गिरीश पाण्डेय फैजाबाद, दयाशंकर मिश्र फैजाबाद, भूपेन्द्र उर्फ गोलू पूर्व
मंत्री के पुत्र आगरा, अरविन्द्र
कुमार पूर्व चेयरमैंन बिजनौर आदि विभिन्न दलों के नेताओं के साथ हजारों की संख्या
में अन्य नेताओं के साथ बीडीसी, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य सहित हजारों
की संख्या में अन्य नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
#यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी
#इन जानवरों को पालने से होती है धन की वर्षा