third day of the roadways buses Strike, employees did protest by Dance in Bus stand premises-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रोडवेज बसों के चक्काजाम का तीसरा दिन: कर्मचारियों ने नाच-गाकर किया विरोध प्रदर्शन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 2:00 PM (IST)
रोडवेज बसों के चक्काजाम का तीसरा दिन: कर्मचारियों ने नाच-गाकर किया विरोध प्रदर्शन
बारां। राजस्थान रोडवेज के संयुक्त मोर्चा के आह्रान पर शुक्रवार को तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। तीसरेे दिन भी रोडवेज बसों का चक्का जाम रहने से जनता परेशान होती रही। वहीं बारां में कर्मचारियों की अनोखी हडताल का नजारा देखने को मिल रहा है। कर्मचारी बस स्टैंड परिसर में नाच-गाकर हड़ताल में शामिल हैं। नाचने-गाने के अलावा कर्मचारी रूपए वारक बलइयां ले रहे हैं। हड़ताल के कारण बारां डिपो को अब तक 15 लाख के नुकसान का आंकलन है। रोडवेज कर्मचारियों के चक्काजाम विरोध प्रदर्शन से तीसरे दिन भी सैकड़ों बसे डिपो से नहीं निकली। कर्मचारियों ने बारां बस स्टैंड पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया तो वहीं कर्मचारीयों ने हड़ताल स्थल पर एक डीजे माईक साउण्ड लगवाया और बीच-बीच में नारेबाजी के बाद कर्मचारी अपने मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रख कर नाच गाकर समय व्यतीत कर रहे हैं। आज सुबह तीसरे दिन भी कर्मचारियों नारेबाजी कर धरना स्थल पर डीजे के गानो की धुनों पर नाच गाकर रूपये वारकर समय बिता रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement