राजसमंद। झौर गांव के मंगरी के बावजी मंदिर के पास स्थित एक कुएं के पास लगे ट्रांसफार्मर से मंगलवार रात अज्ञात चोर कॉपर वायर व अन्य सामग्री चुराकर ले गए। किसान ने चोरी की सूचना सरदारगढ़ के बिजली विभाग के जेईएन को दी है। गांव के शिवलाल गाडरी ने बताया कि वह बुधवार को सुबह 10 बजे बाद थ्री फेज बिजली आने पर कुएं पर मोटर चलाने के लिए गया था। स्टार्टर का बटन दबाया तो मोटर नहीं चली। उसकी नजर बिजली के खंम्भे की ओर पड़ी तो खंभे से बिजली का ट्रांसफार्मर नीचे गिरा हुआ दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो ट्रांसफार्मर से सामान गायब था। इसकी सूचना जेईएन को दी गई है।
यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिकयह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार