khaskhabar.com: बुधवार, 07 सितम्बर 2016 11:10 AM (IST)
सूचना पर सायला थानाधिकारी राजेंद्रसिंह राजपुरोहित मौके पर पहुंचे और
मौका मुआयना किया। साथ ही फुटमार्क लेने की प्रक्रिया शुरू की। चोरों ने
बोरवाड़ा चौराहे पर दो एवं तिलोड़ा में एक दुकान के भी ताले मंगलवार रात
तोड़े। फिलहाल, चोरी गए माल का पूरा ब्योरा नहीं मिल पाया है। जिले में
पिछले कुछ समय से चोरों की वारदात में इजाफा हुआ है। योजनाबद्ध तरीके से की
जा रहा चोरियों से इसमें किसी शातिर गैंग के सक्रिय होने की आशंका है।
यहां तक की चोर एक साथ दर्जनों जगह वारदात कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस चोरों
की तलाश में जुटी है।