Thermal employees gave an ultimatum to the authorities-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

थर्मल कर्मचारियों ने अधिकारी को दिया अल्टीमेटम

khaskhabar.com: शनिवार, 24 सितम्बर 2016 4:52 PM (IST)
थर्मल कर्मचारियों ने अधिकारी को दिया अल्टीमेटम
कोटा। थर्मल में बकाया करोड़ों रुपए की अवॉर्ड राशि को लेकर नाराज कर्मचारी आंदोलन की ओर अग्रसर हो गए हैं। पिछले साल की ढाई करोड़ रुपए से अधिक की अवॉर्ड राशि और इस साल की अवॉर्ड राशि के दीपावली पूर्व भुगतान की मांग पर कर्मचारियों ने 27 सितंबर को मुख्य अभियंता कार्यालय के घेराव की घोषणा की है। राजस्थान विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ की कोटा इकाई के अध्यक्ष रामसिंह शेखावत के नेतृत्व में होने वाले इस घेराव में सीएमडी के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा। मांग पत्र में अवॉर्ड राशि के अलावा उन्होंने जुलाई 2015 से बकाया इन्सेन्टिव, वित्तीय वर्ष 2016-17 के ओवर टाइम औऱ वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांगों को शामिल किया है। संघ के इकाई अध्यक्ष रामसिंह शेखावत के अनुसार वर्ष 2014-15 की बकाया अवॉर्ड राशि का जुलाई तक भुगतान होना था, लेकिन आज तक भी उनका मामला अधर में लटका हुआ है और इन्सेन्टिव के साथ ओवरटाइम भुगतान को लेकर कर्मचारियों ने नाराजगी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement