There was a sudden panic in the folk fair, many people were injured due to the explosion of a gas tank-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोक मेले में अचानक मची अफरा-तफरी, गैस टंकी फटने से कई लोग घायल

khaskhabar.com: बुधवार, 26 फ़रवरी 2025 8:03 PM (IST)
लोक मेले में अचानक मची अफरा-तफरी, गैस टंकी फटने से कई लोग घायल
बस्ती। जिले के गौर थाना क्षेत्र में स्थित भुनेश्वर मंदिर महुआ डाबर के लोक मेले में उस समय हड़कंप मच गया जब गुब्बारे में गैस भरते समय अचानक एक टंकी फट गई। इस हादसे में गुब्बारे बेचने वाला व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया, जबकि आसपास खड़े कई अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेले में चहल-पहल चरम पर थी, तभी तेज धमाके की आवाज गूंजी और अफरा-तफरी मच गई। गैस टंकी के फटते ही वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। मेले में आए लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement