Advertisement
महाकुंभ पर 13 हजार ट्रेनें चलाने की योजना थी, हमने 16 हजार चला सुविधा बढ़ाई: अश्विनी वैष्णव

उन्होंने कहा कि इस आयोजन के लिए दो साल पहले ही योजना बनाना शुरू कर दिया था। रेलवे ने महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए ढाई साल पहले काम शुरू किया था, जिसमें लगभग पांच हजार करोड़ रुपये का निवेश किया गया। इस दौरान रेलवे ने 21 से ज्यादा फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए, साथ ही गंगा नदी पर एक बड़े पुल का निर्माण कराया। उन्होंने यह बताया कि हर स्टेशन पर यात्रियों के लिए आरामदायक और व्यवस्थित स्थान बनाए गए, ताकि उनका यात्रा अनुभव बेहतर हो। नए फुटओवर ब्रिजों और अन्य सुविधाओं के माध्यम से यात्रियों को आसानी से आवाजाही की व्यवस्था दी गई।
अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा यही सिखाया है कि हमें यात्रियों को सिर्फ यात्री के रूप में नहीं, बल्कि श्रद्धालु और भक्त के रूप में देखना चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
महाकुंभ नगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


