The world is Gods creation and the Creator God-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यह संसार भगवान की रचना है और रचियता भगवान है

khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 8:58 PM (IST)
यह संसार भगवान की रचना है और रचियता भगवान है
बारां। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विष्वविद्यालय की ओर से श्रीराम स्टेडियम में आयोजित श्रीमदभागवत गीता ज्ञान यज्ञ में कथावाचक ब्रह्माकुमारी नेहा दीदी ने कहा कि यह संसार भगवान की रचना है और रचियता भगवान है। परमात्मा धर्मग्लानी के समय धरती पर अवतरित होते हैं, वह समय कलयुग का अन्त कहलाता है। पांच हजार वर्ष की सृष्ठी में एक कल्प बनता है, तथा परमात्मा को परधाम का रहने वाला बताया है। उसका स्वरूप ज्योति बिन्दू है। स्वयं भगवान कई जन्मों के अन्त के भी अन्त समय में आते हैं। जो पुरूश तत्व ज्ञान को प्राप्त कराता है, वही श्रीकृष्ण है। परमात्मा निराकार है, उसका कोई आकार नहीं है तथा काम, क्रोध, मोह, लोभ, अहंकार यह पांच विकार है। परमात्मा स्मृति से यह विकार भस्म हो जाते हैं। गृहस्थ में रहते कमल, फूल समान बनो तथा योग एक आन्तरिक पवित्र शक्ति है। प्रवक्ता मनोज वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन प्रात: 7 से 8 बजे तक राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी नेहा द्वारा मानसिक षांति कमेन्ट्री के साथ हेल्थ केयर राजयोग मेडिटेशन अभ्यास कराया जा रहा है। कथा के दौरान रेखा दीदी, संगीता, हेमन्त भाई, पवन, हरिशंकर, चंद्रभान, नितेश, दिनेश, माणक, सतीश आदि मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement