The wife caught to husband and his girlfriend in house-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा पति और उसकी प्रेमिका को

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 जून 2017 6:57 PM (IST)
पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा पति और उसकी प्रेमिका को
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के श्रीरामसर गांव स्थित छोटा रणीसर बास के एक घर में गुरुवार को पत्नी ने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी पीहर चली गई तो पति ने मौका देख अपनी प्रेमिका को घर बुला लिया। अचानक पत्नी समय से पहले ही लौट आई और पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। बाद में घर में कोहराम मच गया। छोटा राणीसर बास निवासी रामूराम साध की पत्नी बुधवार को दिन में जस्सूसर गेट स्थित अपने पीहर गई थी। उसके जाते ही पति ने मौका देखकर प्रेमिका को घर बुला लिया। पत्नी समय से पहले ही अचानक घर लौट आई और पति व उसकी प्रेमिका को पकड़ लिया। बाद में घर में हंगामा हो गया। इस दौरान पति ने अपने हाथ की नसें काट लीं। सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर पति और उसकी प्रेमिका गायब हो गए। एसएचओ अमरजीत चावला ने बताया कि पूछताछ कर मामले की जानकारी ली गई है, लेकिन किसी ने भी घटना के संबंध में पुलिस को रिपोर्ट नहीं दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement