The villagers blocked the road for road construction-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

khaskhabar.com: सोमवार, 05 दिसम्बर 2016 9:58 PM (IST)
सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने सड़क जाम किया
नवांशहर। सत्ताधारी सरकार की और से चुनाव में वादा किया था की हर शहर के सड़क को बनाया जायेगा। लेकिन पंजाब में शिअद की सरकार 9 साल से ज्यादा हो गया लेकिन जिला नवांशहर से अलाचौर से होते हुए गढ़शंकर सड़क और नवांशहर से राहों से खन्ना तक जाने वाली खस्ताहाल सड़क को बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को अलाचौर के पास दो घंटे तक रोड जाम कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में अलाचौर, बसियाला, मुबारकपुर, मेहंदीपुर आदि अन्य गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया। नवांशहर से अलाचौर तक की लगभग 4 किलोमीटर की सड़क पर कई बड़े - बड़े गड्ढे हैं। हालात यह हैं कि इन गड्ढों के कारण कोई न कोई वाहन रोज हादसाग्रस्त होता है। इस सड़क की चौड़ाई भी 22 फीट से बढ़ाकर 33 फीट होनी है, लेकिन सड़क की मरम्मत में देरी होने से कई गांवों के लोग प्रशासन व सरकार से खफा हैं। दिन में तो हर कोई किसी न किसी तरह आना जाना कर लेते है लेकिन रात होते ही आम लोगो का चलना मुश्किल हो जाता है क्योंकि रात के समय में भारी वाहन ट्रक और टिप्पर का आना जाना लगा रहता है। उन ट्रक के स्पीड इतनी तेज होती है की छोटे वाहन वाले उसकी चपेट में आसानी से आ जाता है जिससे अक्सर दुर्घटना होते रहता है। सोमवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रोड जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान गढ़शंकर-नवांशहर रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नवांशहर-गढ़शंकर मुख्य मार्ग की हालत इतनी खराब है कि गाड़ी क्या पैदल चलना भी इस सड़क पर परेशानी से भरा हुआ है । एक भी दिन ऐसा नहीं है जिस दिन इस सड़क पर हादसे न होते हो , कई वाहन चालक घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि आने वाले 15 दिनों में सड़क की मरम्मत न कराई गई तो वे फिर नवांशहर व गढ़शंकर के एसडीएम कार्यालयों में रोष प्रदर्शन करेंगे। रोष प्रदर्शन में गांव बकापुर गुरु निवासी बलिहार सिंह , देनोवाल कलां निवासी गुरमैल सिंह , मुबारकपुर निवासी रूप लाल , जोगा सिंह साहदड़ा,जोगेश्वर सिंह ,जसवीर दीप, जोशनदीप सिंह , गुरचरण बसियाला, गुरमेल सिंह , कुलविंदर बड़ैच, जोगिंद्र सिंह कुल्लेवाल,, हरप्रभामहल बरनाला जगदीश राय, पाखर सिंह , नछतर सिंह , बलजीत सिंह , कर्मजीत सिंह , देसराज सहित कई ग्रामीण व उनके नेता मौजूद रहे। गौर हो कि गढ़शंकर से नवांशहर तथा नवांशहर से राहों तक की सड़क को नेशनल हाईवे अकॅरिटी ऑफ इंडिया ने नेशनल हाईवे भी घोषित किया है। बावजूद इसके आज तक इसे बनाना तो दूर इस पर पैचवर्क भी नहीं करवाया गया। डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्जवल ने सड़क पर पैचवर्क करवाने के लिए कहा, लेकिन पैचवर्क का कार्य तुरंत बंद कर दिया गया। उधर, शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज जरनैल सिंह वाहद ने अधिकारियों को सड़क की मरम्मत का काम तुरंत शुरू करने के आदेश दिए हैं।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement