बठिंडा। मालवा हैरीटेज व सभ्याचार फांउडेशन द्वारा शुरू तीन दिवसीय विरासत मेला आज से शुरू हो गया। सबसे पहले आज सुबह हाजरतन दरगाह पर चादर वढ़ाने के बाद यह मेला बस स्टैंड व मुख्य बाजारों से होता हुया खेड स्टेडियम के पीछे बनाये गये विरासती गांव पहुंचा।
इस मेले में पंजाबी सभ्यता जोर से झलक रही थी। इसमें बठिंडा के विधायक सरूप सिंगला, बठिंडा देहाती के विधायक दर्शन सिंह कोटफत्ता, नगर निगम के मेयर बलवंत राय नाथ, जिला परिषद बठिंडा के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मलूका सहित सैंकड़े लोग शामिल हुये। फाउंडेशन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह खालसा ने बताया कि यह मेला दिवंगत मेहर मित्तल, सरूप परिंदा को समर्पित है।
नर्सों से क्या कहती थी अम्मा!दिया ऑफर...