khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 11:55 AM (IST)
गाज़ियाबाद। नोटबंदी के चलते एक परिवार की सारी संपत्ति बच गयी। गाजियाबाद में नगर निगम में काम करने वाले अनिल के घर पर 1 दिसम्बर में चोरी हो गयी थी । चोर अनिल की सारी जमा पूंजी जिसमे 6 लाख के जेवरात एलसीडी डीवीडी लेकर फरार हो गया था । लेकिन पुलिस ने सुमित शर्मा नाम के चोर को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया । चोर के मुताबिक नोटबंदी के चलते वो सामान नहीं बेच पाया था।
वही पुलिस के मुताबिक ये लगातार चोरी का सामान बेचने की कोशिश कर रहा था लेकिन इसे ग्राहक नहीं मिल पाए। यानी साफ़ है कि नोटबंदी के चलते जहां जनता बैंकों के बाहर लाइन लगाकर खड़ी है वहीं चोर के मंसूबे भी नोटबंदी के बाद फ़ेल हो गए हैं और इसी नोटबंदी की वजह से एक परिवार की सारी कमाई बच गयी ।
[@ ले मे तेरे वास्ते सब छोड़ कर आ गई...]