The ten-year sentence for those to seeking dowry-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दहेज लोभियों को दस-दस साल की सजा

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 7:47 PM (IST)
दहेज लोभियों को दस-दस साल की सजा
श्रीगंगानगर। विशिष्ट न्यायाधीश महिला उत्पीडऩ एवं दहेज प्रकरण श्रीगंगानगर ने दहेज व हत्या प्रकरण के एक चार साल पुराने मामले में आरोपी पिता-पुत्र को दस-दस साल के कारावास से दंडित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक दिनेश नागपाल ने बताया कि सूरतगढ़ सदर के गांव जानकीदास वाला की संतोष की शादी ढाई साल पहले राजू से हुई थी। शादी के बाद से ही पति राजू, ससुर बृजलाल व सास दहेज के लिए लगातार तंग करते रहे। ससुरालियों की मोटरसाइकिल और सोने के कड़े की मांग से पीडि़ता संतोष मानसिक परेशान हो गई और वह 21 दिसंबर 2012 को घर के बाहर बनी पानी की डिग्गी में मृत मिली। मृतका संतोष के पिता केसराराम ने थाने में बेटी की हत्या का मामला दर्ज करवाया। पहली बार जांच में सास-ससुर व पति तीनों को दोषी माना, मगर दूसरी बार जांच में आरोपी सास को मामले से बाहर किया गया। ससुर बृजलाल व पति राजू को जांच में दोषी माना गया। मामले की अंतिम सुनवाई में शनिवार को विशिष्ट न्यायाधीश ने पति व ससुर को संतोष की मौत का जिम्मेदार मानते हुए उन्हें दस-दस साल के कारावास व 25 हजार के जुर्माने से दंडित किया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement