The role of booth level workers is most important in winning elections: Sharma-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चुनाव जीतने में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : शर्मा

khaskhabar.com: सोमवार, 08 जुलाई 2024 6:45 PM (IST)
चुनाव जीतने में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : शर्मा
-जींद जिला की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न जींद। भारतीय जनता पार्टी की जींद जिला की विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष राजू मोर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में संगठन से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। वरिष्ठ नेता विजयपाल एडवोकेट ने कार्यकारिणी में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया जिसका पूर्व विधायक कलिराम पटवारी ने अनुमोदन किया। कार्यकारिणी को संगठन मंत्री और विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने भी संबोधित किया। कार्यकारिणी में केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर देश और प्रदेश की जनता का आभार जताया। संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत हासिल करने में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। विधानसभा चुनाव में समय कम रह गया है, इसलिए हम सबको बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को तेजी से काम करना होगा। संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया और तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाने को कहा।
शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से आगामी कार्यों व योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को 75 दिन का जो टास्क संगठन की तरफ से दिया गया है उसको पूरा करने में दिन रात जुट जाएं। शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही भाजपा लगातार चुनाव जीतती आ रही है। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी तथा नेता घर-घर जाकर मोदी और नायब सरकार की नीतियों का प्रचार करें। कार्यकारिणी की बैठक में संगठनमंत्री ने कार्यकर्ताओं के मन को भी टटोला और उनके सुझाव भी मांगे। कार्यकर्ताओं ने बेबाक अपने सुझाव संगठन मंत्री को दिए।
फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों व बैठकों में कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोगों को भी शामिल करें और उन्हें पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हरेक कार्यकर्ता अपना-अपना बूथ जीतने के काम में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि अगर हमने बूथ जीत लिया समझो चुनाव जीत गए।
कार्यकारिणी में बोलते हुए जिला अध्यक्ष राजू मोर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि पीएम मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल व मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पिछले दस साल में देश और प्रदेश का नाम ऊँचा किया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास पिछले दस सालों में कराए गए ऐतिहासिक काम हैं जिन्हें जनता के बीच जाकर बताना है।
राजू मोर ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक सरकार आती थी जो सिर्फ भ्रष्टाचार फैलाती थी, दूसरी सरकार सिर्फ अपने जिले में काम करती थी। राजू मोर ने कहा के भाजपा सरकार ने पूरे हरियाणा का समग्र विकास किया है। सभी जिलों का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि इन दस साल में कोई यह नहीं कह सकता कि हरियाणा में किसी की दबंगई चलती है। हरियाणा में कानून व्यवस्था को सिर्फ भाजपा सरकार ने सुधारा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाने में लगी हुई है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने झूठ का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तीसरी बार भी लोकसभा में 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। छह दशक बाद पहली बार नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री मंत्री बनें है यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बिना थके और बिना रूके चुनाव जीतने के काम में जुट जाएं।
जींद के विधायक डॉ कृष्ण मिड्डा ने भाजपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गिनवाया। उन्होंने कहा के राममंदिर जैसे मुद्दे को 500 साल बाद मोदी जी ने ही सुलझाया और आज भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाया और जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया। बैठक को जींद नगर परिषद चेयरपर्सन अनुराधा सैनी व अन्य प्रमुख नेताओं ने भी सम्बोधित किया।
बैठक मे प्रमुख रूप से जिला महामंत्री डॉ राज सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामफल शर्मा, बलकार डाहौला, चेयरमैन अमरपाल राणा, कलीराम पटवारी, चेयरमैन कर्मबीर सैनी, चेयरमैन श्रवण गर्ग, सुरेश कौशिक, जसबीर देशवाल, औम प्रकाश पहल, औमप्रकाश शर्मा, धर्मपाल मलिक, अनिता बिट्टा, राजबीर शर्मा, रामराजी शर्मा, जिला पदाधिकारी सियाराम गोयल, जोरा सिंह बड़नपुर, नरेन्द्र पहल, मिडिया प्रभारी मनीष बबलू गोयल, कार्यालय प्रभारी नरेन्द्र शर्मा, शिशपाल भाणा, सुखदीप बुआना, पुष्पा तायल, विजय सैनी, अनिल सैनी, सुरेन्द्र धवन, कृष्ण अहलावत, हरीश शर्मा, ऋषिराज भार्गव, अमित ढाकल, नीरज मलिक, प्रमोद शर्मा, केशव तिवारी, सोनू कश्यप, मोर्चो के अध्यक्ष गौरव भारद्वाज, बलवंत सिंहमार, कविता शर्मा, गुरलाल संधू, सभी मण्ड़लों के मण्डल अध्यक्ष व समस्त जिला कार्यकारिणी, मण्डल पदाधिकारी, मोर्चो के प्रदेश व जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement