The resolution of the effect of cold on the journey Sampla-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ठंड का असर रहा सांपला की संकल्प यात्रा पर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 8:25 PM (IST)
ठंड का असर रहा सांपला की संकल्प यात्रा पर
अबोहर। प्रदेश भाजपा द्वारा शुरू की गई विजय संकल्प यात्रा पर अबोहर में ठंड का असर देखने को मिला। अबोहर में पहुंची इस संकल्प यात्रा की यहां आयोजित सभाओं में नेताओं को सुनने बहुत कम लोग पहुंचे। शुक्रवार सुबह धुंध व भारी ठंड के चलते ठाकर आबादी में आयोजित सभा में प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला ने अमृत योजना के तहत होने वाले विकास कार्यो का विधिवत उद्घघाटन किया वहां लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। इसके बाद यह संकल्प यात्रा गांधी मैदान में पहुंची जहां दो मिनट के लिए सेहत मंत्री सुरजीत च्याणी ने संबोधित किया। पांच सात मिनट तक श्री सांपला द्वारा संबोधित करने के बाद सभा का समापन कर दिया गया। बाद में गांव मौजगढ़ में आयोजित सभा में भी ठंड का असर देखने को मिला। सभी जगह अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री सांपला ने कहा कि पंजाब कांग्रेस व आम आदमी पार्टी लोगों को गुमराह कर रही हैं और झूठे वायदे कर रही हैं इसलिए लोगों को ऐसे दलों से सचेत रहना चाहिए और पंजाब का विकास करने वालों के साथ चलना चाहिए। इस मौके प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना दत्त, प्रदेश महासचिव मनजीत ¨सह राय, केवल कुमार, प्रदेश सचिव विनीत जोशी, केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य बीएल रिणवा, संदीप रिणवा, जिला अध्यक्ष फाजिल्का विष्णू भगवान डेलू, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवबीर राजन, महासचिव अमित सापला, नगर परिषद अबोहर के अध्यक्ष प्रमिल कलानी भी मौजूद थे। अरोड़ा समाज ने मांगी टिकट संकल्प यात्रा के साथ अबोहर पहुंचे विजय सांपला से मिलकर अरोड़ा समाज ने अबोहर विस क्षेत्र से टिकट की मांग की। महेन्द्र बठला, डॉ. रिशी नारग, चंदन जुनेजा, रिशु मिगलानी, साहिल छाबड़ा, अंकुर बाघला, अमरीक सिंह बजाज, अशोक मुंजाल, सुभाष जुनेजा भीषम ठक्कर, अश्रि्वनी डोडा ने कहा कि अबोहर में अरोड़ा बिरादरी के 50 हजार से अधिक वोट है। इसलिए अरोड़ा बिरादरी के अरूण नारग को टिकट दी जाए ताकि पार्टी को जीत दिलाई जा सके। इस पर सांपला ने कहा कि अब तो पैनल बन कर जा चुका है, पहले बताते। डीपीएस में हुआ भव्य स्वागत बेशक संकल्प यात्रा में ठंड का असर रहा और सुनने वालों की भीड़ कम रही लेकिन दिल्ली पब्लिक स्कूल के संचालक कुनाल भादू ने अपने संस्थान के बाहर संकल्प यात्रा के स्वागत के लिए भारी भीड़ एकत्र कर वाहवाही अवश्य लूटी। विजय सांपला ने इसके लिए विजय लक्ष्मी भादू व कुनाल भादू की जमकर प्रशंसा की। बता दें कि कुनाल भादू अबोहर से भाजपा टिकट के दावेदार हैं। पत्रकार की जेब भी कट गई भाजपा संकल्प यात्रा की ठाकर आबादी में कवरेज करने गए पत्रकार जतिन धवन की जेब किसी ने काट ली। जेब में जरूरी कागजात व चार सौ रुपये की नगदी थी। बाद में पर्स तो वापिस मिल गया लेकिन नगदी गायब थी।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement