The opposition is misleading Muslims regarding the Wakf Amendment Bill: Madan Rathore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विपक्ष वक्फ संशोधन बिल को लेकर मुस्लिमों को कर रहा है गुमराह : मदन राठौड़

khaskhabar.com: शनिवार, 05 अप्रैल 2025 7:19 PM (IST)
विपक्ष वक्फ संशोधन बिल को लेकर मुस्लिमों को कर रहा है गुमराह : मदन राठौड़
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहाकि वक्फ संशोधन बिल मुस्लिम बहनों के सम्मान को बढ़ाने वाला बिल है। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुस्लिम बहनों और गरीब मुसलमान लोगों के सम्मान, कल्याण के लिए कार्य कर रहे है तो ऐसे में किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इस बिल के बाद भी वक्फ की संपत्तियों से कोई छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा। विपक्ष इस बिल को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे है लेकिन अब मुस्लिम वर्ग अब कांग्रेस के बहकावे में आने वाला नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि इस बिल के बाद वक्फ प्रबंधन टीम में मुस्लिम बहनों को शामिल किया जाएगा किया है। इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। वहीं गैर मुस्लिम तो वक्फ में केवल निगरानी करने के लिए शामिल किए है। अगर किसी संपत्ति का बाहुबली या भू माफियाओं द्वारा दुरूपयोग किया जाता है तो उस पर निगरानी की जा सकेगी। वक्फ पर प्रबंधन तो मुस्लिम समाज का ही रहेगा। पीएम मोदी ने ईदी के लिए लाइन में खड़े रहने वाले लोगों को मजबूत करने के लिए काम किया है। इसमें भी किसी को ऐतराज क्यों है। इस बिल ने तो अन्याय के खिलाफ न्याय के लिए अपील का अधिकार दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजनाएं हर वर्ग के लिए, हर समुदाय के लिए बना रहे है। मोदी ने योजनाओं को विभाजन जाति या समुदाय के अनुसार नहीं किया। फिर चाहे वो प्रधानमंत्री आवास योजना हो, या खाद्य सुरक्षा योजना हो या फिर अन्य योजनाएं हो। मोदी ने सभी वर्गों को बिना किसी भेदभाव के लाभ पहुंचाया है।
मोदी सरकार तो देश में समान नागरिकता कानून लाना चाहती है, जिससे सभी को समान अधिकार और अवसर मिल सकें। हिन्दूस्तान में लोकतंत्र है, और लोकतंत्र में सभी को अपनी बात करने का अधिकार है। भाजपा संविधान को मानने वाली तथा संविधान की रक्षा करने वाली पार्टी है। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement