khaskhabar.com: गुरुवार, 04 अगस्त 2016 6:22 PM (IST)
एमएलए ने लगाई गृहमंत्री से बचाव की गुहार
प्रदेश में कहने को भाजपा का राज है लेकिन इसी राज में सत्तारूढ़ विधायकों पुलिस थाने में ही धमकियां दी जा रही है। धमकी देने वाले कोई ओर नहीं बल्कि बीकानेर में तैनात एएसपी महावीर प्रसाद मीणा हैं। बीकानेर से भाजपा विधायक गोपाल जोशी को एएसपी ने उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी है जिससे परेशान विधायक ने आज जयपुर में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया से गुहार लगाई। मामला 29 जुलाई का है।
बीकानेर में एक मामलें में बीच बचाव करने पुलिस थाने पहुंचे बीजेपी पार्षद प्रेमरतन जोशी को बिना किसी कारण लॉकअप में बंद करने का है। विधायक की शिकायत पर इस मामले की जांच हुई तो गलती थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की सामने आई। जोशी ने इस मामले में एएसपी महावीर मीणा से लेकर आईजी तक गुहार लगाई और लिखित में शिकायत भी दी लेकिन जब चार दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वो फिर थाने गए और दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही जिस पर वहां मौजूद एएसपी महावीर मीणा भड़क गए और विधायक को चेतावनी दी कि अगर आपने मामला दर्ज कराया तो आपके खिलाफ भी किसी कांस्टेबल के जरीए झूठा मामला दर्ज करवा देंगे। एएसपी की इस धमकी से विधायक और उसके समर्थक नाराज है और यह तक कह रहे है कि कांग्रेस राज में भी ऐसा उनके साथ कभी नहीं हुआ।