The kitchen is Annapurna scheme launched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अन्नपूर्णा रसोई योजना का हुआ शुभारंभ

khaskhabar.com: सोमवार, 06 मार्च 2017 6:48 PM (IST)
अन्नपूर्णा रसोई योजना का हुआ शुभारंभ
बांसवाड़ा। शहर में सोमवार से अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ हो गया। नगर परिषद सभापति मंजूबाला पुरोहित ने भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में इस रसोई का शुभारंभ किया। इस रसोई के अंतर्गत आठ रुपए में भोजन और पांच रुपए में नाश्ता उपलब्ध कराया जा रहा है। शुभारंभ करते हुए नगर परिषद सभापति ने कहा कि बांसवाड़ा में इसकी जरूरत को देखते हुए आने वाले समय में वाहनों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। आपको बता दें कि आठ फरवरी को पंचायती राज मंत्री धनसिंह रावत ने जिले में दो वाहनों का शुभारंभ किया था। जिसके बाद सोमवार को नगर परिषद सभापति ने तीसरे वाहन का शुभारंभ किया।

[ यहां महाभारत के भीम आज भी करते हैं शहर की रक्षा]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement