Advertisement
सपा सांसद इकरा हसन के साथ बदसलूकी का मुद्दा संसद में गूंजेगा : राकेश टिकैत

यूपी में अधिकारियों और विधायकों के बीच चल रही खींचतान के सवाल पर भी टिकैत ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने विधायक के कपड़े तक फाड़ दिए और वो महीनों तक फटे कपड़ों में घूमते रहे। उन्होंने नाम लिए बिना लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर की ओर इशारा करते हुए यह टिप्पणी की। टिकैत ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद होना चाहिए। अगर कोई घटना घटती है, तो आपसी बातचीत से समाधान निकलना चाहिए। सहारनपुर के एडीएम को भी इकरा हसन से बात करनी चाहिए थी।
कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे और बाइकों पर पुलिस की सख्ती को लेकर राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की सरकार है और अगर इसी सरकार में कांवड़ यात्रा नहीं चल पाएगी, तो फिर कब चलेगी? हरियाणा से आने वाले श्रद्धालुओं की बाइकों को जब्त किया जा रहा है। साइलेंसर उतारने पर चालान किए जा रहे हैं, जो कि अत्यंत अनुचित है। 15 दिन की छूट तो मिलनी ही चाहिए। पुलिस को जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए, न कि दमन। सरकार की दोहरी नीतियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कांवड़ियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जा रहे हैं और नीचे सड़क पर चालान कट रहे हैं। आखिर सरकार का प्लान क्या है, ये समझ से परे है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारी यूनियन कांवड़ियों के समर्थन में आगे आएगी और अगर जरूरत पड़ी, तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा। टिकैत ने यह भी कहा कि उन्होंने खुद भंडारे चलवाए हैं और यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संचालित कराने के लिए पूरी मदद दे रहे हैं। लेकिन, अगर पुलिस और अधिकारी इसी तरह व्यवहार करते रहे, तो आंदोलन तय है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मुजफ़्फरनगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


