दोनों राज्यों की सीमाओं को जोड़ने से फरीदाबाद
से वाया दिल्ली-नोएडा जाने वाला इस समय का यातायात दबाव कम हो जाएगा। यह सड़क
सेक्टर-18 के निकट फरीदाबाद बाईपास से शुरू होगी और यमुना एक्सप्रेस-वे पर समाप्त
होगी। सड़क परियोजना की कुल लंबाई 23.750 किलोमीटर है।
मंत्रिमंडल ने नई अनाज मंडी, अटेली
में स्वामी जगन्नाथ चैरिटेबल ट्रस्ट, अटेली को नि:शुल्क चैरिटेबल औषधालय
स्थापित करने के लिए स्थायी तौर पर प्लाट आबंटित करने के कृषि एवं किसान कल्याण
विभाग के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की।
यह भी पढ़े :नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...यह भी पढ़े :खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत