The four-lane bridge on Yamuna will connect Noida Expressway -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोएडा एक्सप्रेस से जुड़ेगा यमुना पर फोरलेन पुल...

khaskhabar.com: शनिवार, 19 नवम्बर 2016 11:19 AM (IST)
नोएडा एक्सप्रेस से जुड़ेगा यमुना पर फोरलेन
पुल...
नोएडा। फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच की दूरी 40 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। ग्रेटर नोएडा तक डबल (दो लेन) सड़क बनाने के साथ-साथ यमुना नदी पर फोरलेन पुल बनाने का फैसला हरियाणा सरकार ने लिया है। राज्य का पीडब्ल्यूडी विभाग इसका निर्माण करेगा। मंगलवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस सड़क परियोजना को लेकर यूपी के सीएम अखिलेश यादव द्वारा उत्तर प्रदेश के एरिया में भूमि अधिग्रहण करने की मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है। पिछले दिनों फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इस सड़क परियोजना को लेकर लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात भी की थी। फरीदाबाद-जस्साना-चिरसी-मांझावाली-शेखपुर और उत्तर प्रदेश में अट्टा गुजरां को ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस से यह सड़क जोड़ेगी। यह भी पढ़े :मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहार यह भी पढ़े :मोदी की तारीफ करता एक प्रशंसक ऐसा भी

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement