The foundation released a government is fulfilling promises-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिलान्यास के साथ लोकार्पण कर वादों को पूरा कर रही है सरकार

khaskhabar.com: शनिवार, 05 नवम्बर 2016 5:48 PM (IST)
शिलान्यास के साथ लोकार्पण कर वादों को पूरा कर रही है सरकार
राजसमंद । जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने शनिवार को आंगनवाड़ी केन्द्र, गोदाम भवन एवं सामुदायिक भवन आदि के एक दर्जन से अधिक लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया । उन्होंने आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार विभिन्न भवनों के शिलान्यास कार्यक्रमों के साथ ही लोकार्पण कर जनता के किये वादो को पूरा कर रही है । जलदाय मंत्री ने शनिवार को राजसमन्द पंचायत समिति के बिनोल पंचायत के करणपुरिया गांव में 13.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित पेयजल परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया । उन्होंने कहा कि पहले यहां गर्मी के दौरान पेयजल की सप्लाई टेंकर के माध्यम से करनी पड़ती थी । उन्होंने कहा कि गांव वासियों की मांग पर इस क्षेत्र के लोगों की पानी के स्थायी समाधान के लिये 12.50 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई जिससे बाघेरी का नाका परियोजना से 21 गांवों को लाभान्वित करना सुनिश्चित किया गया है। इसी के तहत इस गांव की पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सका है । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने यात्रा के दौरान जगह-जगह जन सुनवाई की और लोगों के अभाव अभियोग सुने और मौजूद अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज...

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement