राजसमंद। आमेट तहसील के आईडाणा गांव स्थित ठाकुरजी के चौक में खड़ी एक जीप में सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिसके बाद जीप का अधिकांश भाग जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार आईडाणा गांव में ठाकुर जी के चौक मे भोपाल सिंह पुत्र रोड सिंह की जीप खड़ी थी। सोमवार दोपहर अचानक जीप से निकलते धुंए को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जीप मालिक भोपाल सिंह के पिता रोड सिंह ने जीप जलाने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ आमेट थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।