बरेली की माडल टाउन स्टेट बैंक की शाखा में
नोट बदलने के लिये लाइन में लगे अधेड़ की हार्टअटैक से मौत हो गई। इससे गुस्साये
लोगों ने सड़क पर शव रख जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों को शांत
कराया।बरेली के पुराना शहर निवासी खलीक 45 बुधवार सुबह नौ बजे
बैंक में पैसा बदलवाने के लिए लाइन में लगे। लेकिन बैंक के बाहर लंबी लाइन लगी थी।
नोटों को गोट में लगाये खलीक भी आना नंबर आने का इंतजार कर रहे थे। दोपहर में खलीक
का नोट बदलने का नंबर तो नहीं आया लेकिन उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। जिसके
बाद वह जमींन पर गिर पड़े। उनके साथ लाइन में लगे लोग उन्हें इलाज के लिये खुशलोक
अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने खलीक को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी
लगते ही लोगों ने बैंक के सामने रोड जाम कर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौक्े पर
पहुंच लोगों को शांत किया। बताया जाता है कि दो बार पहले भी वह रूपये निकालने के
लिये बैंक की लाइन में लग चुके थे। लेकिन उनका नंबर नहीं आया था।
यह भी पढ़े :टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबरयह भी पढ़े :नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...