धौलपुर। बाड़ी कस्बे के गुम्मट मोहल्ले में आधा दर्जन हथियारबन्द बदमाशों की ओर से एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। साथ ही बदमाश पीड़ित युवक से 10 हजार की नकदी और सोने की अंगूठी भी छीनकर ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित नसरु खान ने बताया कि वह बीती रात शादी में शिरकत कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में बदमाशों ने हमला कर दिया और लूटपाट की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।