Advertisement
देश को लंबे समय से नए लेबर कोड की थी जरूरत: रविंद्र नागर

रविंद्र नागर ने कहा कि इनमें सबसे अच्छी बात यह है कि हर श्रमिक को न्याय मिल सकता है। हर कोई अपने अधिकार को जान सकता है इसके साथ ही, वह इसे कहीं बता भी सकता है, जबकि इससे पहले इसके बारे में लोगों को जानकारी नहीं हो पाती थी। इसके चलते कुछ लोग इसका दुरुपयोग भी कर लेते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है।
उन्होंने कहा कि ये नए कानून श्रमिकों का अच्छा भविष्य भी तय करने वाले हैं। सबसे खास बात है कि श्रमिकों को जितनी नौकरी सुरक्षित मिलेगी, वे भी उतने अच्छे से काम कर सकते हैं। इससे आने वाले समय में उद्योगपतियों को भी फायदा मिलने वाला है। श्रमिकों को काम के दौरान जितनी अधिक गारंटी मिलेगी, उनका उतना अच्छा होगा।
रविंद्र नागर ने कहा कि इस सरकार ने इसे अभी ध्यान दिया है, मेरा मानना है कि पहले ही इसको ध्यान देना चाहिए था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के श्रमिकों के लिए इस तरह सोचते रहते हैं। ये बहुत अच्छी बात है कि भारत में इस तरह के प्रधानमंत्री हैं। हम लोग इसके लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


