The Congress workers from Giddarbāha light-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गिदड़बाहा हलके से आप के कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 जनवरी 2017 7:34 PM (IST)
गिदड़बाहा हलके से आप के कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल
चंडीगढ़ । पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से मुखातिब हुए ।इस दौरान उनकी मौजूदगी में गिदड़बाहा हलके से आम आदमी पार्टी के सैंकड़ो कार्यकर्ता और कई रिटायर्ड पुलिस अधिकारी भी कंग्रेस में शामिल हुए।वहीँ उनके साथ राज्य सभा सदस्य जेडी सीलम और कांग्रेसी नेता सुनील जाखड़ ने भी मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान जहां नोटबन्दी को पंजाब में चुनावी मुद्दा बनाए जाने की बात कही गयी वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू सहित विभिन्न मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारी के लिए कई नेताओं में अपना दावा जताया था लेकिन हर नेता को टिकिट देना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन्हें टिकिट नहीं मिला उन्हें कांग्रेस की सरकार बनने के बाद यथा संभव मान सम्मान दिया जायेगा।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement