The compensation given to farmers in rajsamand district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

80 किसानों को दिया फसल खराबे का मुआवजा

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 नवम्बर 2016 2:29 PM (IST)
80 किसानों को दिया फसल खराबे का मुआवजा
राजसमंद। क्षेत्र के पनोतिया अटल सेवा केन्द्र पर मंगलवार को गलवा सहकारी समिति के द्वारा 80 काश्तकारों को फसल खराबा की मुआवजा राशि 5 लाख रुपए वितरण किए गए। काश्तकारों को जैसे ही मुआवजा राशि मिलने की सूचना मिली, वे अपने दस्तावेज लेकर अटल सेवा केन्द्र पर पहुंच गए। यहां बारी-बारी से उन्हें राशि वितरित की गई। इस दौरान सरपंच भारमल गुर्जर, व्यवस्थापक राजुदास वैष्णव, सह व्यवस्थापक नारायणलाल जाट, किशनलाल चौधरी, रेखा राव, पटवारी विष्णु कुमार सोनी, कैलाशपुरी गोस्वामी, जगदीश चौधरी, शंकरलाल चौधरी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां... यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement