Advertisement
मुख्यमंत्री ने आहोर में 338 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रदेश भर में एक महीने तक ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों का आयोजन करवाया गया था। उस समय लगाए गए इन शिविरों से लोगों के बरसों के अटके काम पूरे हुए। साथ ही, हमने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा आयोजित किया, जिसमें राज्य भर में शिविर आयोजित कर सरकारी विभागों से जुड़े काम किए गए और लाखों जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के संकल्प के साथ ग्रामीण एवं शहरी समस्या समाधान शिविरों की शुरुआत की गई है। प्रदेश में संचालित हो रहे इन शिविरों से घर के नजदीक ही लोगों के काम आसानी से हो सकेंगे।
दो साल में जलापूर्ति हेतु लगातार लिए निर्णय
शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी सहित सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व काम किए हैं। हमने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए करीब 92 हजार पदों पर नियुक्तियां दी हैं और 1 लाख 53 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पानी की आवश्यकता को समझते हुए हमारी सरकार ने दो साल में जलापूर्ति के लिए लगातार निर्णय लिए हैं। राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर, देवास परियोजना, माही बांध, सोम-कमला से जवाई बांध में पानी आने सहित विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से पानी की उपलब्धता को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी तरह हमने प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में न केवल आत्मनिर्भर बल्कि सरप्लस स्टेट बनाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जालोर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


