Advertisement
नोट बंदी फैसले के विरोध में दोपहर तक बंद रहे बाजार

गर्ग, मनी बंसल, राजिंदर मानशाहिया, सत्तपाल मूंगफली, चंदर कांत, मोबाईल एसोसिएशन के आत्मा राम बीटा, सिनेमा रोड यूनियन के भोला पंसारी, ऐडवोकेट रेखा शर्मा, राकेश काकू समेत समूह नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार के इस नोटबंदी का फैसला जल्दबाजी और रिलायंस जैसी
कंपनियों के हक में सरकार द्वारा लिया गया फैसला है। जिससे बड़े व काले धन वाले नहीं, बलकि आम दुकानदार, मजदूर तथा कारोबारियों को भारी मुश्किलें आ रही है।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों और दुकानदारों को बैंकों के चक्कर काटने के बाद एक हफ्ते में
10 हजार रुपए दी अदायगी तक नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद को साधू बताकर
अन्य को चोर बता रही है। उसका जवाब लोग आगामी दिनों में देगें। उन्होंने कहा कि मोदी की
यह चाल मध्यम वर्ग के खात्में की है। इस दौरान अनेकों व्यापारियों व दूकानदारों ने बारह
हट्टां चौंक में अदायगी को ले कर अपनी विभिन्न समस्याएं रखी। उन्होंने केंद्र सरकार खिलाफ शहर से बारह हट्टां चौंक से लेकर बस अड्डा चौंक तक रोष मार्च भी किया। अकाली नेता मुनीश बब्बी दानेवालियां ने मंच पर से एलान किया कि वह आज तक मोदी के साथ थे, मगर इस नोट बंदी के बाद उन्होंने मोदी का साथ हमेशा के लिए छोड दिया है।
दूसरी ओर नरेंद्र मोदी यूथ ब्रिगेड के नेताओं सुमीर छाबड़ा, संजीव कुमार, दर्शन विद्यार्थी, माधो मुरारी शर्मा, अमर पीपी, दीप चंदर, रामल कुमार, रोहित बंसल, राधा रमन , जीवन कुमार तथा सुखचैन सिंह ने नौजवानों को साथ लेकर शहर में दुकानें खुलवाई और शहर में मोदी के हक में प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल प्रधान संजीव कुमार ने कहा मोदी सरकार ने देश की जनता से 50 दिन का समय मांगा है, जिस पर हमें अमल करते उन्हें समय देना चाहिए है। इस प्रदर्शन दौरान शहर के बारह हïट्टा चौक में दोनों गुटों के नेताओं में आपसी नोकझोंक भी होती देखी गई।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें
Advertisement
मंसा
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


