khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 09:27 AM (IST)
प्रतापगढ़ जिले के राजस्व ग्राम घोरका
मुफरिद विकास खण्ड शिवगढ़ के स्थानीय ग्रामीणों ने किया आगामी विधान सभा 2017 चुनाव का बहिष्कार किया कहा की किसी भी पार्टी या
प्रत्याशी को वोट नहीं देने का किया फैसला एक सुर में बोले सभी ग्रामीण कहा आज भी
हम लोग गुलामी जैसे स्थिति में रहने को है मजबूर घोरका ग्रामवासियों की मुख्य मागें अपनी ग्राम पंचायत नजियापुर में आने के लिए दूसरे विकास खण्ड
बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लाक के दो ग्राम पंचायतो से चालाकपुर व गोपालपुर से गुजर कर
आना होता है नैनिहालो को पढ़ने के लिए 5 किमी दूर जाना पड़ता है नजियापुर प्राथमिक
विद्यालय, मुख्य मार्ग से आज
भी जुडा न होना, अन्य सभी प्रकार की योजनाओं से आज तक बंचित होना। वोट डालने के
लिए गाँव से 3 किमी दूर जाना पड़ता है जिससे बुजुर्गों को काफी दिक्कत होती है
सभी गाँव वासियो ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को लिखित में दे दिया है की हम लोग चुनाव
का बहिष्कार करेंगे ।
यह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOSयह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी
और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामला