मंडी । जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को जिला परिषद कार्यालय के सम्मेलन कक्ष
भ्यूली में आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद की अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने की । बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत चलाई जा रही गतिविधियों
की जानकारी प्रदान की गई तथा सदस्यों द्वारा उठाए गए विषयों पर
चर्चा की गई। बैठक
में जुलाई से सितंबर माह तक कार्यालय व्यय का अनुमोदन किया गया । बैठक
को संबोधित करते हुए चंपा ठाकुर ने कहा कि 13वें वित्तायोग द्वारा
जिला परिषदों सदस्यों को जारी राशि में से बकाया राशि को जिला परिषद
के सदस्यों की सहमति से ही व्यय किया जाए ।उन्होंने
सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र के विकास कार्यो के
लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से स्वयं सम्पर्क कर विकास कार्यो को
गति प्रदान करें ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके । साथ ही
विकास कार्यों में आ रही किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें
।अतिरिक्त
उपायुक्त हरीकेष मीणा ने बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्यों
का स्वागत किया ।बैठक
में जिला परिषद के समस्त सदस्य, जिला पंचायत अधिकारी गिरीश समरा
सहित समस्त खंड विकास अधिकारी भी मौजूद थे ।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह