The assemblies will form ten gymnasiums in Haryana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा के विधानसभाओं में बनेगी दस व्यायामशालाएं

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 6:03 PM (IST)
हरियाणा के विधानसभाओं में बनेगी दस व्यायामशालाएं
नूंह। खंड विकास पंचायत समिति की ओर से शुक्रवार को मालब गांव में दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एक दर्जन ग्रामीण बच्चों की टीमों ने भाग लिया। मालब गांव के स्कूल में हुई खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने कबडडी,कुश्ती, खो-खो,दौड़,लम्बीकूद,जम्प आदि खेलों में अपना जौहर दिखाया। यह प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी। खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए गौ सेवा आयोग के चैयरमेन भानी राम मंगला ने कहा कि हरियाणा सरकार गांव में बसे खिलाड़ियों को तराशने के लिए शीघ्र ही खेल नर्सरियां शुरू करने जा रही है। इसके अलावा हर गांव मे बच्चों को विकसित करने के लिए व्यायाम शाला खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि पहले हर गांव में बच्चे भिन्न-भिन्न प्रकार के खेल खेलते थे जिससे गांव में बच्चों का स्वास्थ्य सही रहता था। लेकिन आज मेवात से सारे खेल लुप्त हो चुके है। उन खेलों को द्वबारा शुरू करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मेवात जिले के खेल स्टेडियम के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्टेडियम पास किए है हर विधानसभा में व्यायाम शाला खोलने जा रहे हैं । 10 व्यामशाला के साथ साथ खेल स्टेडियम भी होंगे। कोई गांव 10 एकड़ जमीन देगा उस में भी हम खेल स्टेडियम बनाएंगे है। पहले 10 व्यायामशाला हर विधानसभा में शुरू हो जाएंगे हर साल हम बढ़ाते रहेंगे। इस अवसर पर साबीर सरपंच मालब, मजीदा पूर्व सरपंच,साहुन समाजसेवी, मीनाक्षी सैनी, नरेंद्र पटेल, ज्ञान चंद आर्य ,नाम चंद, अजय राठी, हारून नंबरदार, असलम, मुबीन, शहजाद, सुरजीत,अरसद आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!
यह भी पढ़े :सऊदी अरब में फंसे सलमान खान ने घर वापसी के लिए पीएम मोदी से लगायी गुहार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement