Advertisement
दौसा, बांदीकुई, सिकराय एवं महवा उपखंड में प्रशासन ने मुस्तैदी से शुरू कराए राहत कार्य

उपखंड अधिकारी मित्रपुरा एवं कुशाला का बास में दीवार एवं टीन शेड गिरने से हुए हादसों की जानकारी लेने मौके पर पहुंचे और घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करवाई। बहरावंडा में 33 केवी जीएसएस की बिजली सप्लाई को चालू करवा दिया गया है। सिकराय उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार ने जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग, सिकन्दरा, सिकराय, बालाजी एवं चांदेरा का दौरा कर आंधी-बरसात के बाद की स्थिति का निरीक्षण किया।
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से बात कर राजमार्ग पर गिरे पेड़ों को हटवाकर हाइवे पर आवाजाही सुचारू करवाई। इसी प्रकार ग्राम विकास अधिकारियों एवं पटवारियों को निर्देशित कर ग्रामीण सड़कों से पेड़ हटवाने का कार्य करवाया गया। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने उपभोक्ताओं की शिकायतों पर तुरंत कार्यवाही करते हुए बिजली व्यवस्था को सुचारू करवाने का कार्य शुरू किया। इसी प्रकार तहसीलदार हेमेन्द्र मीणा ने सिकराय, मानपुर एवं पांचौली तथा पंचायत समिति विकास अधिकारी राहुल मीणा ने हाइवे, चांदेरा, धूलकोट एवं पीपलकी को दौरा कर स्थिति का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाया।
बांदीकुई उपखंड अधिकारी रामसिंह राजावत ने बताया कि तहसीलदार राजेश सैनी ने धनावर, देलाड़ी एवं द्वारपुरा ग्राम पंचायतों का दौरा कर सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्देशित कर सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटवाने का कार्य चालू करवाया। विद्युत वितरण निगम क्षतिग्रस्त बिजली ट्रांसफार्मर, टूटे खंभे एवं तार ठीक कर विद्युत व्यवस्था सुचारू करने का कार्य कर रहा है।
महवा उपखंड अधिकारी मनीषा मीणा ने नाहिड़ा ग्राम पंचायत का दौरा कर गांव की मुख्य सड़क पर भरे पानी को निकालने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तरीय टीमों को सक्रियता से कार्य कर राहत कार्य करवाने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


