The 35th Nirvana Anniversary of Baba Khetanath Ji Maharaj Celebrated with Devotion; Over 30,000 Devotees Attend-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाबा खेतानाथ जी महाराज का 35वां निर्वाण पर्व श्रद्धा से संपन्न, 30 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 जनवरी 2026 1:58 PM (IST)
बाबा खेतानाथ जी महाराज का 35वां निर्वाण पर्व श्रद्धा से संपन्न, 30 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
नीमराना। नीमराना के माजरीकलां रोड स्थित जोशी होड़ा में बाबा मस्तनाथ आश्रम परिसर में ब्रह्मनिष्ठ अवधूत बाबा खेतानाथ जी महाराज का 35वां निर्वाण पर्व श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया। इस अवसर पर संत समागम, श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल मेले का आयोजन हुआ, जिसमें 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने बाबा की समाधि पर दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। संतों ने प्रवचनों के माध्यम से बाबा खेतानाथ जी के तप, त्याग और मानव सेवा के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा मस्तनाथ आश्रम के मठाधीश शंकर नाथ जी महाराज ने की। आयोजन में देश-प्रदेश से आए अनेक संत-महंतों सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement