पेरिस। फ्रांस में हिंसक हमलों की योजना बनाने के आरोप में तीन कट्टरपंथी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पेरिस के अभियोजक फ्रेंकोइस मोलिंस ने बताया कि इन महिलाओं को सीरिया में आतंकवादी संगठन (आईएस) द्वारा हमले करने के निर्देश दिए गए थे। मोलिंस ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में एक आतंकवादी सेल का पर्दाफाश किया गया है, जिसमें तीन युवा महिलाएं पूर्ण रूप से आईएस की घातक विचारधाराओं से प्रभावित थीं।’’ पेरिस अभियोजक ने कहा, ‘‘सीरिया में उन्हें निजी तौर पर आतंकवादियों द्वारा निर्देश दिए गए थे। आईएस इन महिलाओं को एक लड़ाकू के तौर पर इस्तेमाल करना चाहता था। आतंकवादी संगठन ने एक बार इसी प्रकार से युवा महिला का इस्तेमाल किया था।’’