इससे पहले फ्रांस के आतंरिक मंत्री बर्नार्ड काजेनुवे ने कहा था कि एक
आतंकवाद रोधी अभियान के तहत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जो अपनी
कार में गैस सिलेंडर ले जा रही थीं। इन तीन संदिग्ध महिलाओं की उम्र 19,
23 और 39 है और यह घातक हमले करने की फिराक में थीं। इस गिरफ्तारी के दौरान
एक महिला द्वारा किए गए चाकू के हमले में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया।