Thats what happened Shakti Nagar Varanasi highway-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग का ये क्या हाल हुआ

khaskhabar.com: सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 2:11 PM (IST)
वाराणसी
शक्तिनगर राजमार्ग का ये क्या हाल हुआ
सोनभद्र।वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग का नारायनपुर से हाथीनाला तक 117 किलो मीटर फोनलेन निर्माण हुए कायदे से छह महीने भी नहीं हुआ कि राजमार्ग की दाहिनी पटरी बैठने लगी है। इसके लिए कार्यदायी संस्था सोनभद्र से ओवरलोड माल लेकर आ रहे वाहनों और सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार बताया है। वहीं सड़क का पूर्ण रूप से निर्माण किए बगैर टोल टैक्स वसूली से क्षेत्रीय जनता में आक्रोष है। क्षेत्र के नरायनपुर से हाथीनाला तक 117 किलो मीटर फोरलेन सड़क का निर्माण लगभग सोलह हजार करोड़ रुपये की लागत से कार्यदायी संस्था चेतक इंटर प्राइजेज लिमिटेड निर्माण कराया है। अब भी सड़क निर्माण पूर्ण रूप से नहीं हो सका है। वहीं सोनभद्र से आ रहे ओवरलोड वाहनों के दबाव के चलते राजमार्ग की दाहिनी पटरी बैठने लगी है। हाथीनाला से नरायनपुर तक कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी है। बावजूद इसके निर्माण कंपनी फतेपुर, मारकुण्डी और हाथीनाला से पहले टोल प्लाजा बनाकर महीनों से टैक्स वसूल रहा है। मनमाने ढंग से हो रहे टोल टैक्स वसूली का क्षेत्रीय किसानों के साथ सभी राजनीतिक दलों ने विरोध कर चुके हैं। मानक की अनदेखी करके सड़क निर्माण करने के आरोप पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण में कहीं भी मानक की अनदेखी नहीं की गयी है। बक्ति सरकार के गलत नीतियों के चलते सड़क की यह स्थिति हुई है। ओवरलोड वाहने धड़ल्ले से चल रहे है। इसमें निर्माण कंपनी का क्या दोष है। मिर्जापुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल ने जिलाधिकारी कंचन वर्मा से प्रदेश सरकार को मामले से अवगत कराते हुए दाहिनी पटरी का सीसी रोड बनवाने की गुहार लगायी है। साथ ही मनमाने ढंग से हो रही टोल टैक्स वसूली पर भी रोक लगाने की मांग की है। डिजिटल पेमेंट अपनाओ,ईनाम पाओ: सरकार लाएगी इन्सेन्टिव स्कीम

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement