Advertisement
आतंकियों का कोई मजहब नहीं, आतंकवाद के खिलाफ सतत कार्रवाई हो : इंद्रेश कुमार

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की हालिया धमकी का जिक्र करते हुए इंद्रेश कुमार ने दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत की सेना पहले भी तैयार थी, आज भी तैयार है और भविष्य में भी तैयार रहेगी। पाकिस्तान को अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के नौ डिफेंस कैंप, चार आतंकी ठिकानों को नष्ट कर करीब 100 आतंकवादियों को मार गिराया गया। भारतीय सेना ने उन स्थलों को निशाना बनाया, जहां आतंकी और पाकिस्तान के सैन्य कर्मी आतंकी गतिविधियों को समर्थन देते थे। इन ठिकानों पर कार्रवाई से आम नागरिकों को कोई क्षति नहीं हुई।
इंद्रेश कुमार ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान की जनता अब भारत की कार्रवाई और नीति को समझने लगी है और उसका झुकाव भारत की ओर है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोगों में भी अब जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत अब साफ संदेश दे चुका है कि पीओके खाली करो, आतंकवाद को समर्थन देना बंद करो। भारत की भूमि पर आतंक का कोई बीज नहीं पनपने दिया जाएगा।
इंद्रेश कुमार ने यह भी बताया कि भारतीय सेना ने हाल में तुर्की द्वारा पाकिस्तान को दिए गए एक ड्रोन को आतिशबाजी की तरह नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की सेना की रणनीति स्पष्ट है, यदि आतंकवाद को समर्थन मिलेगा, तो जवाब भी उसी स्तर पर दिया जाएगा। आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस इंद्रेश कुमार ने कहा कि “भारत अब उस दौर में पहुंच चुका है, जहां आतंकवाद और उसके समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगा। मुस्लिम समाज को भी इस लड़ाई में आगे आकर देश का नेतृत्व करना चाहिए और आतंक के खिलाफ संकल्प लेना चाहिए।”
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सोनभद्र
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


