Terrorist country has changed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब देश लें आतंकी देश से बदला-बाबा रामदेव

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 6:03 PM (IST)
अब देश लें आतंकी देश से बदला-बाबा रामदेव
करनाल। उड़ी में हुए आतंकवादी हमले को लेकर बाबा रामदेव ने पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया है। बाबा रामदेव ने कहा कि भारत जैसे ताकतवर देश और मोदी जैसे ताकतवर नेता को ये कतई शोभा नहीं देता कि उनके जवान हर रोज पाकिस्तान बोर्डर पर शहीद हों और वे चुपचाप देखते रहें। अब तो देश को पाकिस्तान के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के भीतर जितने भी आंतकवादी शिविर चल रहे हैं। उन्हें ध्वस्त करके ही दम भरना चाहिए। शुक्रवार को एनडीआरआई के एक कार्यक्रम में शामिल होने करनाल पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव पाकिस्तान पर जमकर बरसे। रामदेव ने कहा कि हमारे जवान लगातार शहीद हो रहे हैं। रामदेव ने कहा कि पीएम मोदी को अब पाकिस्तान को जवाब देना चाहिए। फिर जो होगा, वो देखा जायेगा। पूरा देश पीएम मोदी के साथ खड़ा हुआ है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement