Terror of thief, break the lock of four shop-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोरों का आतंक, एक साथ चार दुकानों के ताले तोड़े

khaskhabar.com: सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 10:58 AM (IST)
चोरों का आतंक, एक साथ चार दुकानों के ताले तोड़े
धौलपुर। जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र के तसीमों कस्बे में बीती रात अज्ञात चोरों ने मुख्य बाजार की चार दुकानों को निशाना बनाते हुए हजारों की नगदी सहित माल पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लेकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कस्बे के मुख्य बाजार में बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़ दिए। हालांकि चोर एक ही दुकान से माल और नगदी ले जाने में सफल हुए। लोगों को उनकी उपस्थिति का अहसास होने पर चोर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे सीओ मोहनलाल दादरवाल और थाना प्रभारी अजय कुमार मीणा ने घटना स्थल का बारीकी से जायजा लिया है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। चोरों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है और शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ राजस्थान में जन्मा मेंढक जैसा बच्चा]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement