सोनभद्र । जिले के दुद़धी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के
घर रही रही किशोरी ने रविवार की सुबह खुद को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है
किशोरी के साथ दो दिन पहले दुष्कर्म हुआ था इससे वह आहत थी। गंभीरावस्था में उसे
स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. शाह आलम अंसारी के अनुसार साठ फीसदी झुलसी किशोरी की स्थिति नाजुक
बनी हुई है। क्षेत्र
के एक गांव में अपने मामा के यहां रहने वाली किशोरी घर में अकेली थी। उसके
मामा-मामी व परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे। घर में किसी के
नहीं होने पर किशोरी ने खुद के शरीर पर केरोसिन उडेल कर आग लगा ली।