किशोरी के
चीखने और घर से आग की लपट निकलता देख खेत में काम कर रहे उसके मामा, मामी भागे-भागे वहां पहुंचे। देखा तो किशोरी आग की लपटों
में घिरी थी। सभी ने आग बुझाने के बाद उसे दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया। ग्राम
प्रधान की मानें तो रामलीला देखने के गयी किशोरी के साथ गांव के एक युवक ने उसके साथ
दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद से किशोरी काफी आहत हो गई और सुबह आग लगा ली। पुलिस
प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध मान रही है।